online rozgar mela in fatehpur news
फतेहपुर में जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 14 अगस्त को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन कराया जाएगा। मेले में लिमिटेड कंपनियां अभ्यर्थियों से ऑनलाइन साक्षात्कार लेकर योग्यता के आधार पर रोजगार के लिए चयनित करेंगी। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में देश की जानी मानी छह कंपनियां ऑनलाइन प्रतिभाग करेंगी। मेले में कोई भी महिला पुरुष अभ्यर्थी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं आईटीआई शैक्षिक योग्यता वाले शामिल हो सकते हैं।
इसमें शामिल होने के लिए अभ्यार्थी को 13 अगस्त तक वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू. एसईडब्लूएवाईओजेएएन. यूपीएनआईसी. इन में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची कंपनियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। कंपनियां फोन के माध्यम से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयन करेंगी।