फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
फाइल फोटो-15-महेश कुमार। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जोनिहा। नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा के लिए रविवार को बाइक से सामग्री लेने निकले बाइक सवार युवकों की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी महेश कुमार (20) अपने साथी अभिषेक (24) के साथ रविवार को बाइक से जोनिहा बाजार में दुर्गा पूजन की सामग्री लेने जा रहे थे। रास्ते में बिंदकी कोतवाली के दिलावलपुर निवासी अंकित (20) सामने से बाइक से रहे थे।

बिलौना मोड़ के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे महेश की मौत हो गई, जबकि अंकित और अभिषेक का इलाज चल रहा है। जोनिहा चौकी इंचार्ज प्रवीण यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें