असोथर। बाइकों की भिड़ंत में सोमवार दोपहर एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक का सवार घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर मजरे सूबेदार का पुरवा निवासी कल्लू पासवान (24) बाइक से बाजार करने जा रहा था। हरनवां निवासी पंकज थरियांव से घर लौट रहा था। टीकर गांव के पास दोनों की बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।
सीएचसी से डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कल्लू पासवान की शाम को मौत हो गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-34-कल्लू। स्रोत परिजन