फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 15 और मामले निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर का असर दिखने लगा है। मंगलवार को 15 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह संक्रमित मामले 758 सैंपल की रिपोर्ट में सामने आए। इस लिहाज से अब तक जिले में 3318 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। अभी 5688 सैंपल की रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। वहीं कानपुर में जिले के बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला कोरोना सेल को मंगलवार मिली रिपोर्ट में आईटीआई रोड व सिविल लाइन्स से एक-एक और आबूनगर से दो संक्रमित मामले निकले। सदर तहसील क्षेत्र के देवरी, सहिली, आजमपुर नरही, मथइयापुर, गनेेशपुर से एक-एक को कोरोना संक्रमण निकला। बिंदकी तहसील क्षेत्र के रामपुर व जहानाबाद के लालूगंज से भी एक-एक संक्रमित केस सामने आया। खागा तहसील क्षेत्र के सरौली, रसूलपुर व सुल्तानपुर गांव से भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि मौजूूूदा वक्त 59 एक्टिव केस हैं। दिल्ली के संक्रमण को जेहन में रखकर जनता को कोविड-19 से बचाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें