फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक व साइकिल की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
श्यामू तिवारी। (फाइल फोटो) - फोटो : श्यामू तिवारी।
विज्ञापन
बिंदकी। तेज रफ्तार बाइक व साइकिल की शनिवार की देर शाम भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन व साइकिल सवार सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायल साइकिल सवार की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव निवासी श्यामू तिवारी (35) पिता श्रीनारायण तिवारी अपने खेत से साइकिल से घर लौट रहा था। महरहा गांव के ईंट-भट्ठा के पास बिंदकी से मुरादीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से साइकिल पर टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार व बाइक सवार बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी अरविंद कुमार (32), अजमल (25) व जहानपुर मोहल्ला निवासी वरुण दुबे (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को राहगीरों ने बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर घायल श्यामू तिवारी, वरुण दुबे और अजमल को डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। उपचार के दौरान श्याम तिवारी की मौत हो गई। अन्य का उपचार जारी है। तीन भाइयों में श्यामू मझला था। वह पिता व बड़े भाई रामू तिवारी और छोटे भाई कौशल तिवारी के साथ खेतीबाड़ी और दूथ बेचने का व्यवसाय करता था। दो बड़ी बहनों संगीता और उमा की शादी हो चुकी है। मां विजय तिवारी बदहवास हैं। श्यामू अविवाहिता था। कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें