खागा। कोरोना काल में पिछले महीना मृत्यु की सूचना न देने वाले 12 पंचायत सचिवों पर एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। ऐरायां बीडीओ मुकेश कुमार ने कार्रवाई के साथ स्पष्टीकरण मांगा है।
बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर मई के महीने में मरने वालों की सूचना मांगी गई थी। 20 जून तक सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मृतकों की सूचना देते रहे। 21 जून से किसी भी ग्राम पंचायत अधिकारी ने मरने वाले की सूचना नहीं दी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत कुमार, रामनिरंजन, सुशील, सत्येंद्र कुमार, चंद्रभान, संतोष कुमार, मनीश कुमार, अंकित, राजेश, विपिन तिवारी, अर्पण अग्रवाल और मकरंद मिश्रा का एक दिन का वेतन काटा गया। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।