फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरी की दो बाइकों के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Wed, 12 Jun 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वाहन चोर से पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपी का दूसरा साथी फरार है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थाने में तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार यादव संदिग्ध वाहनों की करसवां मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। बिना नंबर प्लेट की बाइक से आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया। बाइक मोड़कर युवक ने भागने की कोशिश की। उसे मौके पर पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक सवार असोथर थाने के सराय खालिस निवासी देशराज निकला। बाइक चेसिस नंबर के आधार पर मालिक गाजीपुर थाने के अयाह निवासी रविशंकर मिश्रा से पुलिस ने संपर्क किया। उसने राधानगर थाने के रमवां से बाइक 19 जनवरी 2024 को चोरी होना बताया। चोरी का तीन दिन पहले राधानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में देशराज ने कबूला कि उसने दोस्त सुधीर पासवान के साथ मिलकर बाइक चुराई थी। दोस्त मलवां थाने के भदबा निवासी है। इसके अलावा भी एक बाइक चुराई है। वहीं सुधीर की तलाश में दबिश दी। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि वाहन चोरी में आरोपी को जेल भेजा गया है। दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें