फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीष

Sun, 25 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर के शिक्षण संस्थानों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। वसंतोत्सव में वीणावादिनी की आराधना करते हुए ऋतुराज वसंत का पर्व श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। भृगुधाम भिटौरा स्थित गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। स्कूलों में बच्चों के साथ गुरुजनों ने मां सरस्वती की विधि विधान से  पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


शनिवार को ऋतुराज वसंत का पर्व मनाते हुए उल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। लोगों ने पीले वस्त्र धारण कर वसंत पर्व मनाया।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हवन पूजन हुआ। मां सरस्वती की पूजा की गई। कच्चे दूध में काले तिल, हल्दी व केसर मिलाकर तुलसी को अर्पित किया। साथ ही ऊं  सरस्वती नम: मंत्र का 108 बार जप किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र मिश्र ने वसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया। वहीं पार्वती कान्वेंट स्कूल में हवन किया गया।

प्रधानाचार्या अर्चना त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज त्रिवेदी ने विचार रखे। इस मौके पर रश्मि सचान, अर्चना श्रीवास्तव, रोली पाठक, दीपाली, अनामिका, शशी पटेल, अनीता सिंह, अफ्सरी, याशीन आदि रहीं।
विज्ञापन


स्व.जगन्नाथ पटेल पब्लिक इंटर कालेज समदाबाद में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने वसंतोत्सव पर विचार रखे। जेके पब्लिक स्कूल कलक्टरगंज में छात्रा हर्षिता शुक्ला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

प्रबंधक मणि प्रकाश दुबे ने छात्र छात्राओं को बौद्धिक क्षमता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मोके पर प्रधानाचार्य शालिनी, रीतू सिंह, अवंतिका सिंह, स्वाती, ज्योति, शीला, आरती, पूजा, अमृता, गरिमा, फूल सिंह ने विचार व्यक्त किए। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम खंभापुर में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने सरस्वती वंदना की।

सरस्वती शिशु मंदिर चौक, मदर सुहाग इंटर कालेज, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, किड जी स्कूल, किड्स केयर स्कूल, चिल्ड्रेन पैराडाइज, सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर समेत अधिकांश विद्यालयों में विधि विधान से हवन पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें