फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पहले ही दिन डीएम ने सुनीं 41 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कार्यभार संभालने के बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। पहले दिन 41 शिकायतें सुनीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद डीएम ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पटल सहायक अपनी-अपनी अलमारियों के बाहर पत्रावलियों की सूची रैक के अनुसार चस्पा करें। ई-ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करें।
आयुध अनुभाग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अतिशबाजी और ज्वलनशील सामग्री से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं। अपर जिलाधिकारी को जनपद, तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर शक्ति रसोई की स्थापना कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से उसका संचालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें