फतेेहपुुुर। भूमि पर कब्जा के मामले में मंत्री के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का कहना है कि सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से शिकायत की थी।
मलवां थाना क्षेत्र केे शिवपुर मजरे कांंधी गांव निवासी मनीष पटेल ने पुलिस को बताया कि गाजीपुुर निवासी जगदीश प्रसाद से शहर कोतवाली क्षेत्र में नासिरपीर स्थित एक प्लाॅट खरीदा था। प्लाॅट में 25 सितंबर को बाउंड्रीवाॅल बनवाई थी।
दूसरे दिन नासिरपुर निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू लोधी ने भाई धर्मेंद्र, पुत्र सत्यम, शैलेंद्र और अरविंद, अरुण, मान सिंह साथियों के साथ लाठी-डंडा और असलहे लेकर आए। सभी ने मिलकर निर्माणाधीन बाउंड्रीवाॅल को गिराने लगे।
विरोध पर उसके साथ और साथी नेवलापुर गांव निवासी धर्मेंद्र संग गाली गलौज की। विरोध पर पीट दिया। काम में लगे मजदूरों को काम बंद कर भाग जाने की धमकी दी। निर्माण कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
बांउड्रीवाॅल गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य आरोपी राजेंद्र लोधी पूर्व में कांग्रेस और सपा का नेता रहा है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।