फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरातल पर करें काम- आलोक रंजन

Sat, 13 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कानून व्यवस्था की भी जानकारी ली। सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद तक बगैर विलंब पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अफसरों को हवा में काम करने की बजाय गांवों मेें पहुंचकर कार्य कराने के लिए होशियार किया। उन्होंने काम में लापरवाही बरतने वालों को निशाने पर लिया। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली से जुड़े मामलों पर जवाबदेही तय की गई।
विज्ञापन



शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन ने कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में शाम चार बजे बैठक ली। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, कामधेनु योजना, कुक्कुट योजना, हौसला पोषण योजना, कन्या विद्याधन योजना, कौशल विकास मिशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति रखी गई। रंजन ने बिजली के खराब ट्रांसफार्मरों को 72 घंटे में बदले जाने के लिए विद्युत अफसर को आगाह किया। शिक्षा की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित जवाबदेह के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही।


जिला अस्पताल में आने वाले जरूरतमंदों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराए जाने के साथ 24 घंटे बिजली की उपलब्ध सुविधा को चुस्त दुरस्त करने की हिदायत दी। बैठक में डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा, सीडीओ रामाश्रय, एसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम आलोक सिंह, एएसपी राम कमल समेत सारे विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन




तीन तहसील, एक पार्क को हरी झंडी- मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन के समक्ष डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने बिंदकी तहसील के जहानाबाद, खागा तहसील के खखरेरू और सदर तहसील के बहुआ को तहसील मुख्यालय बनाने संबंधी मामले पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने जिले में तीन नई तहसीलें बनने का रास्ता साफ होने की जानकारी दी। बैठक में शहरियों को फुर्सत के दो पल बिताने के लिए तांबेश्वर मंदिर के पास एक पार्क बनाने की बात रखी गई, उसे भी आला अफसर की रजामंदी मिल गई।



ओमघाट पहुंच गंगा मइया को किया नमन- सूबे के मुख्यमंत्री के सलाहकार आलोक रंजन का शहर से गहरा नाता है। शहर में उनकी रिश्तेदारी है। शुक्रवार को जिले में आए तो अपनों से मिलने और उनके साथ धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लेना नहीं भूले। परिवार के लोगोें के साथ रंजन भिटौरा के ओमघाट पहुंचे और गंगा मइया को शीश झुका कर नमन किया।



हुजूर! दतौली उपकेंद्र पर करे करम- फतेहपुर। सलाहकार आलोक रंजन के समक्ष दतौली उपकेंद्र की अनियमितताएं रखी र्गइं। कहा गया कि यहां भी करम हो जाए तो हालात सुधर जाएंगे। प्रधान प्रतिनिधि शिव विजय सिंह की अगुवाई मेें क्षेत्रीय लोगों ने विजन 2016 के तहत उपकेंद्र में होने वाले कार्य की लेटलतीफी रखी। खुलासा किया जो काम 31 मार्च को पूरा हो चाहिए था, वह अभी तक नहीं हुआ है। उपकेंद्र की 200 मीटर बाउंड्रीवाल गिर जाने की जानकारी देने के साथ 33 हजार लाइन पर भी काम चालू न होने की जानकारी दी। ज्ञापन देने वालों मेें शिव शंकर, बिंदा प्रसाद,  विश्वनाथ, राजेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, मनोज कुमार, संदीप कुमार, बीरेंद्र कुमार, अम्बरीश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें