फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ा रेला

Sat, 13 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते सेना भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कानपुर में हो रही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए शुक्रवार शाम से फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर युवाओं को रेला लग गया। इंटरसिटी, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस में जनरल और स्लीपर दोनों बोगी फुल दिखी। कई युवाओं ने लटककर यात्रा की।
विज्ञापन



शाम ढलते ही फतेहपुर रेलवे स्टेशन खचाखच भर गया था। अप पर जाने वाली सभी ट्रेनें भरकर यहां से रवाना हुईं। देर रात तक युवाओं की स्टेशन के बाहर भीड़ लगी रही। शाम को स्टेशन पर आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रहीं। इससे भर्ती में भाग लेने जा रहे युवाओें की प्लेटफार्म व आसपास की दुकानोें में भीड़ लगी रही।


 इंटरसिटी, संगम एक्सप्रेस ट्रेन आने पर एक-दूसरे को धक्का-मुक्की के साथ गेट पर चढ़ते दिखाई दिए। भीड़ अधिक होने की वजह से बहुत से युवा अभ्यर्थीडिब्बे के गेट पर खड़े हो जान जोखिम मेें डालकर यात्रा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को कानपुर में फतेहपुर जिले के युवाओं की भर्ती होनी है। ट्रेन, बस और निजी वाहनों से लोग शाम को निकले। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 हजार युवा सेना भर्ती में भाग लेंगे। फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली कालका, प्रयागराज, मुरी, रीवां एक्सप्रेस में युवा अभ्यर्थी सेना में भर्ती के लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें