फोटो-19-गाजीपुर कस्बा में अखाड़े कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
गाजीपुर। कस्बे के बहुआ रोड स्थित मंदिर के समीप तालाब में आयोजित दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन शनिवार को 20 कुश्तियां हुईं। बारिश के कारण अखाड़े में फिसलन होने से अधिकतर मुकाबले बराबरी पर छूटे।
अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने दंगल का शुभारंभ किया। प्रधान विक्रम सिंह की देखरेख में दोपहर 12 बजे कुश्तियां शुरू हुईं। साहिल गाजीपुर और अनुराग गाजीपुर का मुकाबला बराबर रहा। रोहित गाजीपुर ने मुकेश बनकटा को हराया।
दुर्गेश खेसहन ने अनुराग पैना को मात दी। शाकिर गाजीपुर ने प्रीतम गाजीपुर को पराजित किया। केशन गोकन और जयनारायण रायपुर की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। धनंजय निधवापुर ने लकी कठवारा को हराया। शुभम कठवारा और अशोक रतनतारा का मुकाबला भी बराबर रहा।
फोटो-19-गाजीपुर कस्बा में अखाड़े कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद