किशनपुर। पड़ोसी के अंतिम संस्कार में गया युवक नहाते समय यमुना नदी में डूब गया था। गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम ने भी रेस्क्यू किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को घटनास्थल से करीब सात किमी दूर संगोलीपुर घाट में शव उतराता मिला।
छिपहटी मोहल्ला निवासी भूपेंद्र सिंह शनिवार को पड़ोसी युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अन्य लोगों के साथ यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था। पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा था। एसडीआरएफ की टीम भी तीन दिनों तक युवक की नदी में तलाश करती रही।
शव न मिलने पर टीम लौट गई थी। बृहस्पतिवार को घटनास्थल से सात किमी दूर संगोलीपुर घाट में एक शव उतराता ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और भूपेंद्र के परिजन को बुलाकर शिनाख्त करवाई। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि परिजन ने शव की शिनाख्त की है।
फोटो-26-भूपेंद्र। फाइल फोटो