गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज ने अमर शहीद नमन यात्रा निकाली। राष्ट्र प्रेम का संदेश देती इस यात्रा में शामिल स्टूडेंट्स ने वीरगति को प्राप्त हुए देश के रणबांकुरों की याद में गर्व से वतन के लिए मर मिटने की नसीहत देते हुए आजादी के नायकों का मान मर्दन किया। इनके जरिए जान जाए तो जाने देंगे, लेकिन हिंद की शान न जाने दे, जैसे देश भक्ति का संचार करने वाले नारे जोश भरने का काम करते रहे।
शहर के रघुवंशपुरम् स्थित उक्त शिक्षण संस्थान की ओर से निकाली गई अमर शहीद नमन यात्रा को निहारने के लिए मजमा लगता रहा।
आकर्षक परिधानों से ससुुज्जित स्टूडेंट्स बैंडबाजों के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्रीयता का संदेश देते रहे। भारत माता, सुभाष चंद्र बोस, महाराणा प्रताप सिंह आदि रणबाकुंरों की की झांकियां के बच जल, थल और वायु सेना की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
वीरांगना लक्ष्मी बाई की दुर्गा सेना के साथ महिलाओं को भी देशभक्ति के प्रति प्रेरित करती दिखी। शिकागो में भारतीय संस्कृति का झंडा गाड़ने वाले विवेकानंद की रथ में सवार झांकी हो या फिर वीरवर चंद्रशेखर आजाद की झांकी अथवा अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की झांकी, जनमानस के बीच आर्कषक का केंद्र बन बैठै।
तीन हिस्सों में बंटी नमन यात्रा, जिंदगी यह मिली है वतन के लिए, दे दो अपना लहू इस चमन के लिए और आजाद भारत की कसम हमको, दे देंगे जान प्यारे वतन के लिए जैसे जोशीले नारे खून में जोश भरने का काम करते रहे।
शहर के तमाम इलाकोें में घूमी नमन यात्रा में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी, त्रिभुवन, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, मनीष जी, रमेश, जीवीडी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।