फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आठ फीट की सड़क पर दाएं सीज गाड़ियां, बाएं खराब ट्रैक्टर

विज्ञापन
फोटो-18-लोधीगंज पुलिस चौकी के सामने रोड पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
लोधीगंज। पुलिस चौकी के सामने रमवां रोड पर खनन विभाग की ओर से सीज ओवरलोड ट्रकों को खड़ा करना मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। रविवार को आठ फीट की सड़क पर मौरंग लदे कई ट्रक खड़े कराए गए। दूसरी ओर खाद की बोरियों से लदा एक ट्रैक्टर खराब हो गया।
विज्ञापन

सड़क के बीच से निकलने के लिए महज दो से तीन फीट का रास्ता बचा। बाइक और साइकिल सवारों समेत पैदल यात्री तो किसी तरह निकलते रहे। वहीं चार पहिया वाहनों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक जाम लगा रहा। कई कार सवारों को वापस यू-टर्न लेना पड़ा। चौकी इंचार्ज मौके पर नजर नहीं आए। फोन से संपर्क करने पर कॉल का जवाब भी नहीं मिला।
विज्ञापन

रमवां रोड आठ फीट की सिंगल रोड है। पुलिस चौकी के सामने खनन विभाग की ओर से सीज किए गए ओवरलोड ट्रकों को खड़ा कर दिया जाता है। ये ट्रक करीब पांच फीट रास्ता घेर लेते हैं। दूसरी ओर से आने वाले वाहनों के लिए महज तीन से चार फीट रास्ता बचता है।
इन वाहनों को दो से तीन फीट कच्ची जमीन में उतारकर निकालना पड़ता है। खराब सड़क और गड्ढों के कारण वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है। इससे सड़क पर जाम की स्थिति भी बनती है। यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना पर ट्रैक्टर हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है।

फोटो-18-लोधीगंज पुलिस चौकी के सामने रोड पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें