फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में दस शिकायतें निस्तारित

Sun, 21 Jun 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सभी थानों में करीब 55 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से मात्र 10 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। जिसमें राजस्व विभाग की करीब 43 शिकायतें रहीं।
विज्ञापन

कोतवाली में 18 में से 15 शिकायतें राजस्व विभाग की दर्ज हुईं। इसी प्रकार किशनपुर, सुल्तानपुर घोष और हथगाम में सात-सात में से सभी, खखरेरू में 9 में से आठ शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। वहीं कोतवाली में तीन, खखरेरू, हथगाम में एक-एक पुलिस विभाग की शिकायतें दर्ज की गईं। सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबधित टीमें भेजी गई हैं। धाता संवाददाता के अनुसार समाधान दिवस पर सीओ निवेष कटियार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सात शिकायतें दर्ज हुईं। सात में से छह शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं और एक शिकायत पुलिस विभाग के नाम दर्ज हुई। दर्ज हुई शिकायतों में से एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। सीओ निवेष कटियार ने बताया पिछले समाधान दिवस में दर्ज तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें