फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ दिवस पर गूंजी किलकारियां

Tue, 12 May 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिदान, ममता, प्रेम, करुणा, वात्सल्य जैसे ना जाने कितने शब्दों से सुशोभित ‘मां ’ शब्द दुनिया में सबसे अनमोल है। रविवार को किलकारियों की गूंज से यह दिन और भी खास हो गया। नौ माह तक दर्द सहने वाली माताआें ने रविवार को कभी न भूल सकने वाला करार दिया। बेटा व बेटी को मदर्स डे की सौगात माना गया। खासकर बेटियों के पैदा होने को सौभाग्य से जोड़ कर देखा गया।
विज्ञापन

रविवार को मदर्स डे मनाया गया। मां को समर्पित इस रविवार  पैदा होने वाले बच्चाें ने और भी रंग भर दिए। जिला महिला अस्पताल मेें शनिवार की रात 12 बजे से रविवार की रात 12 बजे के बीच आधा दर्जन किलकारियां गूंजीं। कांती व सुनीता ने बेटा जन्मा तो रेखा, अंजू, ललिता, नेहा व मीना ने बेटियों को जन्म दिया। रेखा व मीना ने बेटियों के पैदा होने पर खुशी जाहिर करते हुए इन्हें जीवन का सौभाग्य माना। अंजू व ललिता के साथ तीमारदारी को मौजूद इन प्रसूताओं के परिजनों ने भी बेटियों को मदर्स डे का तोहफा करार दिया। जिला महिला अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों में भी बेटियों की मदर्स-डे पर हुई पैदाइश को खास माना गया। मिशन अस्पताल में चार बच्चे पैदा हुए। यहां पर भी बेटियों की संख्या अधिक सामने आई। करुणा जीवन ज्योति हास्पिटल में रविवार की सुबह साढ़े चार बजे भगवंतपुर की सोनिका देवी ने एक बेटा जन्मा। सोनिका के पति जितेंद्र कुमार ने इसे मदर्स डे की सौगात माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें