अल्लीपुर। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर सौंरा के पास लीडर रोड डिपो की एक बस पत्थर से टकरा गई। टक्कर होते ही बस के अंदर बैठे यात्री डर के कारण चीखने लगे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
प्रयागराज, लीडर रोड डिपो की एक बस 34 यात्रियों को लेकर प्रयागराज से आगरा के लिए निकली थी। बस जैसे ही मलवा थानाक्षेत्र के सौंरा इलाके में पहुंची तो हाईवे किनारे रखे एक पत्थर से टकरा गई। चालक कमला शंकर ने बताया कि सामने गलत तरीके से एक विक्रम चालक आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी पत्थर से टकरा गई। बताया कि पत्थर से टकराने के कारण गाड़ी का चैंबर फट गया, जिससे बस को वहीं रोकना पड़ा। परिचालक रामबाबू सोनकर ने यात्रियों को दूसरी बस में ट्रांसफर किया। (संवाद)