फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वफार ह्यूमैनिटी टीम के मेंबर ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सर्वफार ह्यूमैनिटी की टीम ने रक्त की कमी से जूझ रही एक महिला की जान बचाई। शुक्रवार की शाम महिला रेशमा (22) पत्नी आवेद निवासी अरबपुर छिवलहा को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने रेशमा के लिए एक यूनिट ओ पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता बताई। जिला अस्पताल में ब्लड न होने के कारण ब्लड बैंक स्टाफ अजय यादव ने सर्व फार ह्यूमैनिटी का नंबर मिला आवेद से बात कराई। टीम ने मामले की सत्यता जानने के बाद सर्व फार ह्यूमैनिटी ग्रुप में डाला। इस पर कुमार शेखर ने जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचकर ओ पॉजिटिव रक्तदान किया। इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह, शेखर ब्लड बैंक से सोशल सिंह, अजय यादव व रमेश उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें