फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से कब्जा नहीं हटाने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर थानाक्षेत्र में चकमार्ग पर कब्जा कर स्कूल और मकान का निर्माण कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मड़ौली ग्राम पंचायत में सदाशिव निवासी किशनपुर, रामरूप और ओम प्रकाश निवासी मड़ौली ने कई सालों से चकमार्ग की जमीन पर कब्जा कर रखा था। मामले की शिकायत
विज्ञापन

के बाद लेखपाल बृजेश सिंह ने मौके की जांच की। जांच में सामने आया कि सदाशिव ने श्याम सखी इंटर कॉलेज की चहारदीवारी के अंदर 210 वर्ग मीटर की जमीन कब्जा कर रखा है। वहीं, रामरूप और ओमप्रकाश ने मकान निर्माण करा रखा हैं। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ लोक संपत्ति संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें