फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धार्मिक स्थल विवाद में अफसर तैनात, तहसील में जनता परेशान

विज्ञापन
फोटो-13-बिंदकी सीओ का खाली दफ्तर। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। शहर के आबूनगर स्थित धार्मिक स्थल को लेकर जारी विवाद के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सीओ प्रगति यादव और एसडीएम न्यायिक प्रदीप कुमार रमन को शहर में तैनात कर दिया है। इससे जनता को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीओ बिंदकी प्रगति यादव आबूनगर में ड्यूटी पर थीं। इससे उनके कार्यालय में पहुंचे फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील स्तर पर कई जरूरी कार्य लटके हुए हैं, लेकिन अफसरों की अनुपस्थिति के चलते समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

जनता की मांग है कि जब अधिकारी विशेष ड्यूटी पर तैनात हों, तो तहसील में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि आम लोगों के जरूरी कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें