खागा। कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव निवासी सूरज सिंह की भैंस 26 अगस्त की रात को चोर लोडर में लादकर चुरा ले गए। मामले की सूरज सिंह ने मवेशी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मझिलगांव चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर मार्ग पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध लोडर रोकने की कोशिश की। चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। गाड़ी में दो अन्य लोग भी थे। लोडर से चोरी भैंस मिली। सूरज सिंह ने भैंस की पहचान की। पुलिस ने गाड़ी सीज कर आरोपियों की पहचान शुरू की है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।