हसवा ब्लाक में प्राथमिक स्कूल अकबरपुर बंडवा के पुराने भवन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। सालों से इस भवन में लोग भूसा, कंडा आदि समान डंप कर रहे हैं। प्राथमिक स्कूल का नया भवन पांच साल पहले बन गया था। स्कूल अब करीब के ही नए भवन में शिफ्ट है।
पुराने भवन को लावारिस देख लोगों ने कब्जा जमा लिया है। स्कूल के हेडमास्टर रोशन सिंह का कहना है कि उनके सिर्फ नए भवन से वास्ता है। पुराने भवन से लेना देना नहीं है। ग्राम प्रधान सीताराम पासवान ने बताया कि कई बार ग्रामीणों को स्कूल से कब्जा छोड़ने का कहा, लेकिन मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में उन्होंने भी इससे ध्यान हटा लिया है।