फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सारे ब्लाकों में स्थापित होंगे पुष्टाहार प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी ब्लाकों में लगेंगे पुष्टाहार प्लांट
विज्ञापन

फतेहपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों को बहुत जल्द स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जरिये पुष्टाहार (पंजीरी) का वितरण कराया जाएगा। इसे बनाने से लेकर वितरण तक का जिम्मा समूह की महिलाएं उठाएंगी। इसके लिए आजीविका मिशन के फंड से जिले के सारे ब्लाकों में एक-एक पंजीरी प्लांट स्थापित किया जाएगा।
जिले में मौजूदा वक्त 9790 स्वयं सहायता समूह हैं। इनसे 96846 परिवार जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ने समूह की महिलाओं की माली हालत में सुधार के लिए 204 पुष्टाहार प्लांट लगाने की कार्ययोजना को मूर्तरूप दे दिया है।
विज्ञापन

ये प्लांट अलीगढ़, अंबेडकरनगर, औरेया, बागपत, बांदा, बिजनौर, चंदौली, इटावा, कन्नौज, खीरी, मैनपुरी, लखनऊ, मिर्जापुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, उन्नाव, गोरखपुर और फतेहपुर में स्थापित होने हैं। जिले के सभी 13 ब्लाकों में स्थापित होने वाले इन प्लांटों की लागत 13-13 लाख रुपये आएगी।
ये रकम आजीविका मिशन के फंड से आवंटित होगी। हरेक प्लांट में 25 से 30 महिलाओं को काम मिलेगा। इस तरह एनजीओ की महिलाएं महीने में सात से आठ हजार रुपये कमा सकेंगी।
चौबीस घंटे पहले हो चुका सर्वे
फतेहपुर। पुष्टाहार प्लांट के लिए जगह का चयन करने को सोमवार राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीमें आईं थीं। इसमें प्रोग्राम मैनेजर एके त्रिपाठी और मैनेजर कन्हैयालाल शामिल रहे। इस टीम ने सभी 13 ब्लाकों में पहुंचकर प्लांट की संभावनाओं को तलाशा। इसमं अनुपयोगी सरकारी भवनों को चुना गया है।
विज्ञापन

जिले के सभी 13 ब्लाकों में पंजीरी प्लांट लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। यह काम जिले में पहले चरण पर होने जा रहा है। इन प्लांट के काम करने से जिले की करीब 400 महिलाओं को सीधा फायदा होगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल पुष्टाहार तैयार करेंगी बल्कि वितरण का भी जिम्मा उठाएंगी। - लाल जी यादव, उपायुक्त, स्वत: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें