बिंदकी। कोल्ड ड्रिंक एजेंसी में बुधवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से नकदी व अन्य सामान समेत करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया गया।
विज्ञापन
ललौली रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी है।
भोर पहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान के अंदर से भीषण धुआं देख आसपास के लोगों ने एजेंसी संचालक को सूचना दी। मालिक संदीप पटेल ने एजेंसी का शटर खोला और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे में फायर बिग्रेड टीम की मदद से आग पर काबू पाया।