फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘मेरी सड़क’ से संवरेगी सड़कों की सूरत

Thu, 02 Jun 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मेरी सड़क एप का लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। अब मोबाइल के जरिए अपने-अपने इलाके की बदहाल सड़कों की सूरत और सीरत संवारी जा सकेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का यह एप जनता के लिए सार्वजनिक किया गया है। जिस पर एक क्लिक के जरिए सड़क की बदहाली बयां करती तस्वीर अपलोड करना होगा। इस पर सीधे पीएमओ की नजर होगी। जिसके बाद आपका काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार इस सड़क को दुरुस्त कराने के साथ प्रदेश सरकार से जवाब-तलब करेगी।
विज्ञापन


अगर आप अपने आसपास की बदहाल सड़क या फिर लाइफ लाइन का हिस्सा बनने वाली सड़क की खस्ता हालत पर लगातार आवाज उठाने के बावजूद उस पर काम नहीं शुरू करा सके हैं तो फिक्र करने की जरूरत नहीं है।  meri sadak नामक एप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़ा है। केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया के सपने से जुड़े इस एप को जनता को समर्पित किया गया है।

कोई भी जागरूक नागरिक बदहाली की तस्वीर उजागर करती सड़क के बारे में इस एप के जरिए शिकायत कर सकता है। आपको  खराब सड़क की एक फोटो एप में अपलोड कर सेंड करनी होगी। आपकी एक क्लिक, बदहाल सड़क को संजीवनी देने का काम करेगी। पीडब्लूडी के एक्सईएन एके वल्दिया ने बताया कि मेरी सड़क नामक एप की जानकारी है। हालांकि अभी तक राज्य सरकार की ओर से इस एप की बाबत किसी प्रकार के दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। वैसे यह एप जनता के लिए काफी राहत पहुंचाने वाला साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें