फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिषदीय स्कूलों में स्थापित होंगे पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित होंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 156 तरह की 33 टन 714 किलो पुस्तकों की खरीद की है। अगले सप्ताह से किताबों का ब्लॉक संसाधन केंद्रों से वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 2650 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1903 प्राथमिक और 747 उच्च प्राथमिक शामिल हैं। सर्व शिक्षा के तहत इन सभी स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित करने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए बाल उपयोगी पुस्तकों की खरीद की गई है। प्राथमिक स्कूल में 80 और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 76 तरह की किताबें दी जाएंगी। एनसीईआरटी दिल्ली से किताबों की खेप ट्रक से बुधवार को यहां पहुंच गई है। सभी किताबें महात्मा गांधी पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय निकट पुरानी तहसील में रखा गया है। यहां से स्कूलों की संख्या के अनुपात से किताबें ब्लॉक संसाधन केंद्र भेजी जाएंगी। ब्लॉक संसाधन केंद्रों से किताबें स्कूलों को बांटी जाएंगी। स्कूलों में किताबें पहुंचाने का अगले सप्ताह से समय निर्धारित किया गया है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खरीदी गई सभी किताबें बाल उपयोगी हैं। इनमें 156 तरह की किताबें शामिल हैं। किताबों का वजन 33 टन 714 किलो है। अगले सप्ताह किताबें हर स्कूल में पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें