फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82 लाख की लागत से होगा खागा का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा(फतेहपुर)। 82 लाख की लागत से कस्बे का कायाकल्प किए जाने की तैयारी है। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से इंटरलाकिंग सड़क, नाली, नालों का निर्माण कराया जाएगा और हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। आंबेडकर पार्क में दो झूले भी लगेंगे। इन कार्यों के प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजा गया है।
विज्ञापन

ईओ लालचंद्र मौर्य ने बताया कि इस धनराशि से हाईवे बाईपास से निर्माणाधीन सेशन अदालत तक इंटर लाकिंग सड़क और दोनों तरफ नालियों का 26 लाख रुपये की लागत से निर्माण, वार्ड नं0 11 रामनगर में तीन नालों और एक नाली 50 लाख 75 हजार की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इसमें मनोज साहू के घर से संतोश अग्रहरि के घर तक तीन लाख 75 हजार की लागत से आरसीसी नाली, प्राणेश पांडेय के घर से भूपेंद्र के घर तक 11 लाख रुपये की लागत से एक आरसीसी नाला, नहर पुलिया में 36 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाएगा। मार्ग प्रकाश व्यवस्था में छह लाख 44 हजार की लागत से दो दर्जन 200 वाट के हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
वहीं, आंबेडकर पार्क में 46 हजार की लागत से दो झूले लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि यह धनराशि करीब छह माह से नगर पंचायत के खाते मे डंप है। कोरोना काल के कारण निर्माण कार्य नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें