फतेहपुर। जिले में बिना मान्यता के 16 विद्यालय संचालित मिले हैं। बीएसए ने इन विद्यालयों को तत्काल बंद कराने और संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्रों का पंजीकरण नजदीकी मान्यता प्राप्त अथवा परिषदीय विद्यालयों में कराने की बात कही है।
बीएसए प्रिंसी मौर्य ने बताया कि अभियान के दौरान स्व. बैजनाथ शिक्षण संस्थान बड़ागांव मछरिया, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल मोहम्मदपुर, एसजीएम पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर अयाह, लिल्स बगिया प्री स्कूल लोधी नगर सिविल लाइंस, आरबी एजुकेशन सेंटर खदरा, स्व. सूरजदीन स्मारक जूनियर हाईस्कूल मांझेपुर खजुहा, सरस्वती ज्ञान मंदिर गोधड़िया, एसआरएम पब्लिक स्कूल चरई मोड़ नया पुरवा, बीडीओ पब्लिक स्कूल सिजौली, संत नामदेव स्कूल बाबा कुटी पूरेदान, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कूल मांझेपुर धन्ना, आरएस कान्वेंट स्कूल शाहबाजपुर, एमएस पब्लिक स्कूल सहिली, एसबीएन कान्वेंट स्कूल असोथर, संस्कृत ग्लोबल पब्लिक स्कूल बंधवा और बीएमएस इंटरनेशनल स्कूल बंधवा बिना मान्यता संचालित मिले हैं।