फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गिरफ्त से दूर दो हत्यारोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में 13 जनवरी को खेत में किसान रामसुमेर सिंह की गला दबाकर और फिर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट लिया है।
विज्ञापन

हत्याकांड में थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता उर्फ जिद्दी और रामप्रकाश वांछित हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने 60 हजार रुपये की सुपारी लेकर किसान की हत्या की थी। जांच में सामने आया कि रामसुमेर की पत्नी के गांव की एक महिला से समलैंगिक संबंध थे और किसान उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी कारण पत्नी ने हत्या की सुपारी दी थी।
पुलिस ने 18 जनवरी को दोनों महिला और बहरामपुर निवासी राजू सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिद्दी और रामप्रकाश पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे हैं। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें