फतेहपुर में उप जिलाधिकारी प्रमोद झा ने शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। रविवार को नगर पालिका में उपजिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों की हीलाहवाली को लेकर नाराजगी दिखाई और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कहा कि जिले की नोडल अधिकारी कल्पना अवस्थी का कार्यक्रम तय हो चुका है। किसी समय तिथि घोषत हो सकती है। इससे पहले शहर को साफ सुथरा बना लिया जाए। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, ईओ मीरा सिंह, सफाई निरीक्षक राकेश गौड़, सफाई निरीक्षक दिलशाद अली, मो. आकिब समेत सभी कर्मचारी मौजूद थे। इससे पूर्व एसडीएम प्रमोद झा बहुआ नगर पंचायत में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।