फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एग्रीमेंट के बाद एनओसी से इन्कार, चार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोर निर्माण के लिए किराये पर ली गई भूमि को लेकर विवाद हो गया। एग्रीमेंट के बावजूद भूस्वामी ने एनओसी देने से इन्कार कर दिया। संचालक ने चार लोगों पर चार लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि पांच मई 2023 को मलवां क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी विनोद, प्रमोद, उनकी मां ज्ञानमती और रामराज से तीन बीघे जमीन 11 साल के लिए 2.5 लाख सालाना किराये पर ली थी। एग्रीमेंट के तहत रामराज के खाते में 1.60 लाख और विनोद-रामराज को 2.40 लाख नकद दिए गए।



भूमि को समतल करने और मिट्टी भराई में अशोक ने करीब 26 लाख खर्च किए। लेकिन एनओसी मांगने पर भूस्वामी टालते रहे। आठ फरवरी को गांव पहुंचने पर सभी ने 11 साल का किराया एकमुश्त मांगते हुए एनओसी देने से मना कर दिया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि अशोक की तहरीर पर बृहस्पतिवार को चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और गाली गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें