फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यमुना में डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
फोटो-08- यमुना नदी के बारा घाट में युवक की तलाश करती एसडीआरएफ टीम। सुवाद
विज्ञापन
जाफरगंज। भैया दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करते समय डूबे युवक का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। शुक्रवार को एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर निवासी अभय कुमार और विवेक कुमार यमुना किनारे स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद नाविकों ने विवेक कुमार को किसी तरह बचा लिया लेकिन गहराई में चले जाने से अभय कुमार डूब गया।
घटना के बाद प्रयागराज से एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ककोरा, बारा, धौरहरा और गजईपुर के आसपास यमुना नदी में कई घंटों तक खोजबीन की लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जसपुरा थाना प्रभारी ऋषि देव और जाफरगंज थाना प्रभारी धनंजय सरोज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और सर्च अभियान जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें