फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम हवा में, पेट्रोल पंपों पर नहीं दिख रहा असर

विज्ञापन
फोटो-48-हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप में बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क सुरक्षा के लिए शासन की ओर से एक सितंबर से लागू नो हेलमेट, नो फ्यूल नियम का जिले में जमीनी असर नदारद है। आदेश के बावजूद अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के बाइक सवारों को बेरोक-टोक पेट्रोल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के करीब 156 पेट्रोल पंपों में से अधिकांश ने न तो आदेश से संबंधित बैनर लगाए हैं और न ही कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आईटीआई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुरुआती कुछ घंटों तक नियम का पालन हुआ।
शाम तक बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल दिया जाने लगा। थरियांव, खागा, बिंदकी और बहुआ क्षेत्रों में भी यही स्थिति देखी गई। यहां बाइक सवार बिना हेलमेट पेट्रोल लेते नजर आए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों को आदेश स्पष्ट रूप से चस्पा करने का निर्देश दिया गया है। अब तक दो–तीन पंपों को चेतावनी दी जा चुकी है। जल्द ही सख्त अभियान चलाकर नियम का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें