फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तिपत्र मिलने में देरी पर भड़के शिक्षामित्र

Sat, 02 May 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे बैच की सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति में हो रहे विलंब को लेकर एक बार फिर से बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षामित्र आमने-सामने हैं। शुक्रवार सुबह से बीएसए दफ्तर में नियुक्ति पत्र पाने के लिए इंतजार कर रहे शिक्षामित्र शाम को डीएम आवास पर जा धमके और धरने पर बैठ गए। उधर, विभाग ने 208 शिक्षामित्रों को जारी नोटिसों के प्रत्यावेदन की जांच पूरी कर ली है। डीएम की मुहर लगने के बाद जिले में कुल 1446 रिक्तियों पर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने 30 अप्रैल तक दूसरे बैच के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्तिपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के पहले तत्कालीन बीएसए ने 208 शिक्षामित्रों के शैक्षिक अभिलेख में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए रोक दिए थे और नोटिस जारी की थी। ऐसे शिक्षामित्रों के प्रत्यावेदन शुक्रवार तक बीएसए दफ्तर में जमा किए गए। मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रत्यावेदनों पर अपनी रिपोर्ट लगाकर बीएसए को पत्रावली सौंप दी है। अब प्रत्यावेदनों की पत्रावली डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जानी है। डीएम के निर्देशन पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर, नियुक्तिपत्र मिलने में विलंब होने पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर, महामंत्री शिवकुमार यादव तथा प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह भदौरिया शिक्षामित्रों के साथ डायट प्राचार्य कुमारी विमल वर्मा और बेसिक शिक्षा अधिकारी रविशंकर से मिलकर तत्काल नियुक्तिपत्र देने की मांग की। लेकिन दोनों अधिकारियों ने नियुक्तिपत्र जारी करने में दो से तीन दिन का समय लगने की बात कही, लेकिन इस बात पर शिक्षामित्र संतुष्ट नहीं हुए और डीएम आवास पहुंच गए। यहां पर शिक्षामित्र धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें