फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्वता में निरंजन कुमार ने बाजी मारी

Mon, 06 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के एक मैरिज हाल में रविवार को ओपन चैलेंज इंटेलीजेंसी टेस्ट-2017 का आयोजन हुआ। लिखित परीक्षाएं हुईं। स्थान पाने वाले 11 बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में ग्राम्य दर्शन इंटर कालेज, चौधरी हुबराज जूनियर हाईस्कूल कल्यानपुर, कचरौली, सूर्यपाल सिंह जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, पटेल जूनियर हाईस्कूल, बद्री विशाल जूनियर हाईस्कूल, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज धाता आदि के एक सौ बच्चों ने लिखित परीक्षा दी।

स्वामी विवेकानंद कालेज धाता के निरंजन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से 5100 रुपये और पुस्तकें दी गईं। द्वितीय स्थान यहीं केअर्जित कुमार सिंह को मिला। उसे 4100 रुपये व पुस्तकें और तृतीय स्थान पर आए धाता के ही जूनियर हाईस्कूल छात्र अंकित सिंह को 3100 रुपये और पुस्तकें पुरस्कार में दी गईं। आठ छात्रों को सांत्वना पुरस्कार में पुस्तकें और पाठ्य सामग्री दी गईं। संस्था के संरक्षक चंदन सिंह, अभिषेक सिंह, जितेंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें