फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीबीएसई बोर्ड विज्ञान की परीक्षा में अनुपस्थित रहे नौ परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं विज्ञान विषय की परीक्षा बुधवार को चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुल 2,038 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2,028 परीक्षा में शामिल हुए। नौ छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह 10:15 बजे शुरू हुई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई और केंद्र व्यवस्थापक व अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे।
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 600 पंजीकृत छात्रों में से 599 ने परीक्षा दी एक अनुपस्थित रहा। सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 541 में से 540 छात्र उपस्थित रहे। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 494 में से 487 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

सात गैरहाजिर रहे। वहीं चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी बिंदकी में सभी 403 पंजीकृत छात्रों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें