फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश में नौ कच्चे घर ढहे, छह वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
फाइल फ़ोटो-10-आनंद सिंह। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
खागा/जहानाबाद/किशनपुर/असोथर। बारिश के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में नौ कच्चे घर ढह गए। गोपालपुर में शनिवार भोर मकान गिरने से मलबे में दबकर बच्चे आनंद (6) की मौत हो गई। बड़ा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

ललौली में विकास धोबी का मकान गिरा, लेकिन परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए। देवमई के मुसाफा में रामजी त्रिवेदी के मकान की छत गिरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। किशनपुर के सिलमी में मेवालाल गौतम का मकान ढह गया। असोथर क्षेत्र में पांच मकान गिरने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया।
वहीं ललौली थाना क्षेत्र के थवई गांव निवासी बबलू पुत्र बदलू वाल्मीकि का कच्चा घर शनिवार को ढह गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खागा तहसील क्षेत्र के गोपालपुर में शनिवार भोर करीब साढ़े चार बजे बारिश से कच्चा घर गिर गया। मलबे में दबकर आनंद (6) की मौत हो गई और बड़ा भाई घायल हो गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला। सीएचसी में डॉक्टर ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। घायल भाई को जिला अस्पताल रेफर किया गया। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, एसडीएम अश्विनी पांडेय और सीओ रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने राजस्व टीम को सर्वे के लिए भेजा है।
ललौली में शुक्रवार रात बारिश के दौरान विकास धोबी का कच्चा घर गिर गया। परिवार के लोग घर के अंदर थे, लेकिन समय रहते बाहर निकल आए। देवमई ब्लॉक के मुसाफा गांव में रामजी त्रिवेदी के कच्चे घर की छत गिर गई। परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया।
किशनपुर क्षेत्र के सिलमी गांव में बारिश से मेवालाल गौतम का घर गिर गया और गृहस्थी मलबे में दब गई। लेखपाल अभिनेश पांडेय ने बताया कि सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। असोथर ब्लॉक क्षेत्र में बनपुरवा निवासी जयचंद्र यादव और नीरज कुमार के कच्चे घर ढह गए। प्रताप नगर झाल निवासी उमेश पासवान के घर की दीवार और छत गिर गई।
वार्ड तीन निवासी श्रवण कुमार कोरी का कच्चा घर भी ढह गया। सरकंडी मजरे मैकुवापुर निवासी मानसिंह निषाद का मकान भी शुक्रवार रात गिर गया। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया।

फाइल फ़ोटो-10-आनंद सिंह। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

फाइल फ़ोटो-10-आनंद सिंह। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें