फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगायों के आतंक से किसान परेशान

Fri, 19 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा में सूखे की मार झेल रहे किसान नीलगायों के आतंक से परेशान हैं। जो फसलें हैं उन्हें नीलगाय सफाचट कर रही हैं। किसानों को फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में हर तरफ नीलगायों का झुंड पसरा है। फसलें तैयार भी नहीं हो पाती हैं कि नीलगाय उन्हें अपना चारा बना लेती हैं। किसानों का भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाती हैं।

किसान रामकिशन, प्रेमनरायण मिश्रा, गंगाप्रसाद और लखन विश्वकर्मा ने बताया कि एक तो सूखे की मार, ऊपर से नीलगायों का आतंक, ऐसे में किसानों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


गेहूं, आलू चना, मटर, लाही, सरसों और अन्य सब्जी की फसलों का नीलगाय नुकसान करती हैं। वही केले की खेती करने वाले किसान रामशंकर ने बताया कि पहले केले के पौधे को अपना चारा बनाती हैं।

बची हुई फसल को तहस नहस भी कर देती हैं। किसान चंदिका प्रसाद, जगदेव, महमूद, राजाराम ने बताया कि फसलों को बचाने के लिए रखवाली करनी पड़ती है। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि नीलगाय को अनुमति लेकर ही मारा जा सकता है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें