फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद जाम लगाने की कोशिश करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हंसवा (फ तेहपुर)। थरियांव थाना क्षेत्र के हाइवे में बिलंदा मोड़ पर बुधवार दोपहर ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत हो गई। उसका रिश्ते में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से घायल को कानपुर रेफर किया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे को दो बार जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक का पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक पकड़ने के बाद ग्रामीण शांत हुए। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हंसवा कस्बा निवासी रामसुमेर का बेटा बबलू यादव (26) अपने रिश्ते के चाचा नरेश यादव  (35) के साथ बाइक से बिलंदा कोल्ड स्टोर गए थे। आलू की जमा पर्ची लेकर वापस बाइक से गांव लौट रहे थे। हाईवे के बिलंदा मोड़ पर एक ट्रक को ओवरटेक करने लगे। तभी इलाहाबाद की ओर जा रहे ने ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक चला रहे बबलू और पीछे बैठे नरेश छिटक कर हाईवे पर जा गिरे।

तभी उसी ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में बबलू आ गया। उसके  चाचा का एक पैर ट्रक के पहिये से कुचल गया। हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही सैकड़ाें ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला बिगड़ता देख ट्रक की गिरफ्तारी के लिए फौरन नाकेबंदी कराई। महिचा मंदिर के पास चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने ट्रक को पकड़ लिया। ग्रामीण मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे को दो बार जाम करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो गया। रामसुमेर का बबलू दूसरे नंबर का बेटा था। घटना से मां और भाइयों में सचिन, छोटेलाल, महेंद्र का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। परिजनों ने बताया कि अब उसकी शादी के लिए रिश्ता भी खोज रहे थे, लेकिन उससे पहले ही दुर्घटना में मौत हो गई। चौकी इंचार्ज अजीत पांडेय ने बताया कि मौके पर बाइक सवारों का हेलमेट नहीं मिला है। इससे मालूम होता है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें