फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने आटा चक्की/राइस मिल से चोरी में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी प्रयागराज के चर्चित एक दिवंगत अधिवक्ता का चालक भी था।
थाना क्षेत्र के एकारी गांव के रिंकू के कारखाने में 23 मार्च की रात चोरी हुई थी। रिंकू ने गांव के आलोक प्रजापति व दिलीप दिवाकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एकारी मोड़ स्थित ढाबा के पीछे से आलोक प्रजापति को गिरफ्तार कर चोरी के पार्ट्स बरामद किए हैं।
पूछताछ में आलोक ने बताया कि दोस्त दिलीप के साथ अल्टीनेटर का रोटर और मोटर चुराई थी। मोटर दिलीप ने बेच दी। वह रोटर बेचने जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आलोक को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया या है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।