60-यूपी बटालियन एनसीसी का 67 वां स्थापना दिवस
रविवार को यादगार बन गया। कैडेटों के गगनभेदी उद्घोष के बीच ध्वजारोहण व
राष्ट्रगान को विस्मिरणीय सशस्त्र सलामी दी गई। कैडेट्स ने कदमताल मिला कर
अपना सैनिक बन कुछ कर गुजरने का जज्बा व्यक्त किया।
तेलियानी कैंपस में
एनसीसी के आयोजन में पहुंचे डीएम राजीव रौतेला ने कैडेट्स को राष्ट्र और
समाज के प्रति समर्पित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस भावना को
जीवन की दिनचर्या में शामिल कर लें।
इस मौके पर डीएम ने विद्यार्थी जीवन
में पहनी गई अपनी एनसीसी की पोशाक को याद करते हुए कहा कि इसमें इच्छाशक्ति
का भंडार है। जो हमें समाज और मुल्क की सेवा करने की राह दिखाता है।
बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विभय मान सिंह ने 14 दिसंबर से शुरू होने
वाले कैंप में पेयजल, सफाई समेत अन्य सुविधाओं का जिक्र किया। जिस पर डीएम
ने इन सुविधाओं को मुहैया कराने की बात कही।
इससे पहले कार्यक्रम में
सूबेदार मेजर पद पर प्रोन्नत हुए दिनेश कुमार को डीएम व प्रथम कमान अधिकारी
कर्नल राम मान सिंह ने सूबेदार मेजर का रैक पहनाया। कहा गया कि यह एनसीसी
के इतिहास में पहली बार हुआ है।