फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एनसीसी कैडेटों को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
फ़ोटो-03-कैडेट्स को प्रशिक्षण देते अधिकारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खागा। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में 72वें एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को कर्नल ब्रजेश पठानिया ने 550 कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने कैडेटों को मानवता, सभ्यता और सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराया।
विज्ञापन

कर्नल ब्रजेश पठानिया ने कहा कि समाज के सहयोग के बिना कोई भी व्यवस्था बेहतर नहीं हो सकती। आपसी सहयोग से ही सामाजिक व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने सेवा क्षेत्र में ईमानदारी और संवेदनशीलता से कर्तव्य निर्वहन पर जोर दिया।
कर्नल ने निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने की सलाह दी। इससे किसी निर्दोष को परेशानी नहीं होगी और बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी।
उन्होंने मानवीय भूल और लापरवाही के गंभीर परिणामों के प्रति आगाह किया। कैडेटों को तथ्यों की सही जांच और सावधानी बरतने को कहा गया। इस अवसर पर सुनील सिंह और तुरंग सिंह भी मौजूद रहे।

फ़ोटो-03-कैडेट्स को प्रशिक्षण देते अधिकारी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें