फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाना पाटेकर की संस्था बुढ़वा में कराएगी तालाब का निर्माण

विज्ञापन
फोटो-25-भूमि पूजन करते निदेशक। संवाद
विज्ञापन
अमौली। ब्लॉक क्षेत्र के बुढ़वा स्टेडियम के पास तालाब की खोदाई और सुंदरीकरण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन हुआ। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर की संस्था नाम फाउंडेशन के प्रदेश कोआर्डिनेटर आलोक शुक्ला और जय देवी राजाराम चैरिटी फाउंडेशन के निदेशक एवं पूर्व अधिशासी अभियंता सियाराम सचान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ फावड़ा चलाकर काम की शुरुआत की।
विज्ञापन


प्रदेश कोआर्डिनेटर आलोक शुक्ला ने बताया कि संस्था के माध्यम से पूरे देश में विलुप्त पड़ी नहर, झील और तालाबों की खोदाई कर उनका अस्तित्व जीवंत किया जा रहा है। आने वाली पीढ़ी को पानी के संकट से बचाने और इसके इस्तेमाल और संचय के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
पूर्व अधिशासी अभियंता सियाराम सचान ने बताया कि लगभग पांच बीघा क्षेत्र में बनने वाले इस तालाब में डेढ़ करोड़ लीटर पानी रुकने की क्षमता होगी। गर्मियों में भी पानी के जमा रहने से जल स्तर बढ़ेगा और पशु-पक्षियों को पानी सुलभ रहेगा। तालाब की तीन फीट खोदाई के साथ चारों तरफ नीम, पीपल, बरगद और सहजन के ट्री गार्ड सहित पेड़ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान सनोज कुमार, आचार्य विभु शुक्ला, पूर्व जीएम इलाहाबाद बैंक दिनकर सचान, पूर्व डीएसओ कैलाश पांडे, पूर्व संयुक्त सचिव गृह ज्ञानपाल, निदेशक मिथलेश सचान आदि मौजूद रहे।

फोटो-25-भूमि पूजन करते निदेशक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें