प्रधान एवं सदस्य पद के चुनाव में तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंडों के
मुस्लिम बहुल गांव पर पुरुषों से अधिक महिलाओं में मतदान करने के लिए जोश
दिखा। इन गांवों के मतदान केंद्राें में मुस्लिम महिलाओं की सुबह से ही
लंबी कतारें लगी रहीं। पर्दानशीन महिलाएं लाइनों में लग कर अपनी बारी का
इंतजार करती रहीं।
खजुहा विकास खंड के मुस्लिम बाहुल्य गांव जिगनी,
आलमगंज, मिस्सी, प्रतापपुर, दलेलखेड़ा, गढ़ी, कोरवां, नेवातगंज, देवमई
विकास खंड के भैंसौली, गुटइयाखेड़ा, कंशमीरी, मलवां विकास खंड के हबीबपुर,
रारी, बरौरा, सौंरा, अमौली विकास
खंड के नोनारा, नेवरी, जलालपुर सहित लगभग
सभी गांव में सुबह से ही मुस्लिम महिलाएं सबसे पहले मतदान करने के लिए
मतदान स्थलों में पहुंच कर मतदान किया।
ग्रामीणों ने बताया कि जो मुस्लिम
महिला मतदाता गांव में मौजूद नहीं थी, उनके भी वोट पर्दे की आड़ में
महिलाओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में डाल दिया। जिससे इन गांव
में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के मतदान अधिक हुए।