फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गईं

Sun, 29 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी तहसील क्षेत्र के चार विकास खंडों में पहले चरण के चुनाव में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ मतदान स्थलों में पहुंचने लगी। मतदान करने के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गई। प्रधान पद के दो हजार छह सौ एक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। सदस्य पद के लिए 1,115 प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में उतर कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं । मत डालवाने के लिए मतदान स्थलों में प्रत्याशियों व पुलिस के बीच छुटपुट नोकझोंक होती  रही । कहीं-कहीं भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को डंडे भी पटकने पड़े।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के खजुहा में 74 सीटों के लिए 711 प्रधान पद के लिए व सदस्य 1992 वार्डों के लिए 194 सीटों पर 405 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। अमौली ब्लाक में 66 सीटों पर प्रधान पद के लिए 630 व सदस्य वार्डों मे 816 पर 680 निर्विरोध व 156 सीटों में 316 चुनाव लड़ रहे है।

देवमई प्रधान पद की 63 सीटों में 618 व सदस्य वार्डों 912 में 200 में चुनाव लड़ रहे है।  मलवां विकास खंडों में प्रधान पद के लिए 72 सीटों पर 642 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे है। व सदस्य पद के वार्डों में 489 में 93 प्रत्यशियों चुनाव मे चुनाव हुआ है।
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों में सुबह से ही भारी उत्साह देखने को मिला । मतदाताओं की सर्वाधिक भीड़ सुबह से अपराह्न एक बजे तक देखने को मिली महिला व पुरुष मतदाता अपनी बारी के इंतजार के लिए कतारों में लगे रहे ।

मतदान केंद्रों में लगे अधिकारी व कर्मचारी एक-एक कर मतदाताओं को पहचान पत्र देखकर मतपत्र देते रहे। वोटर अपने अपने प्रत्याशियो के  चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर मतपेटिकाओं में डालते रहे।

चारों ब्लाकों में प्रधान पद के लिए 2601 व सदस्य पद के लिए 1015 प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं ने जोशखरोस के साथ वोट डाले वहीं मतदान स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

वहीं प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच छुटपुट नोंकझोंक होती रही, लेकिन बाद में समझाने बुझाने पर मतदान सामान्य ढंग से करते रहे । सूचनाओं पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट मतदान स्थलों पर पहुंचते रहे इसके अलावा डीएम राजीव रौतेला पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा  मतदान केंद्रों में जाकर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें