फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर महिला को फूंका

Thu, 22 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थरियांव थानाक्षेत्र में हाईवे किनारे बुधवार को एक महिला अध जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास ही एक बड़ी बोरी पड़ी मिली है। माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव बोरी में लाकर यहां फेंक दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ ज़ुट गई। पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल पर बाइक के टायर के निशान मिले हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि लाश लाने में बाइक का उपयोग हुआ होगा।
विज्ञापन


हंसवा चौकी के पास हाईवे से सौ मीटर दूर पूर्व विधायक के भट्ठे को जाने वाली लिंक रोड पर यह शव बरामद हुआ। दनियालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मृतका की उम्र करीब 30 साल प्रतीत हो रही है। उसकी दाहिनी जांघ पर घाव के निशान है। एक घाव आरपार है। आशंका है कि ये घाव धारदार हथियार से किए गए। हालांकि पुलिस को खोजबीन के बाद भी कोई भी हथियार मौके पर नहीं मिला। शरीर पर कई चोटाें के निशान मिले हैं। महिला लाल रंग की साड़ी, चूड़ियां, पैरों में बिछिया पहने थी। इससे उसके विवाहित होने की बात साफ हो गई। शरीर का एक तिहाई हिस्सा जला है। किसी तरह की बदबू न आने से पेट्रोल डालकर जलाने की संभावना जताई गई है।

एसओ एके सिंह ने बताया कि घटना कहीं दूसरी जगह कर शव यहां फेंकना मालूम पड़ रहा है। शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें