फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की

Wed, 21 Sep 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस चौकी में ग्रामीणों को समझाते एसडीएम और सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाह कस्बे में मठ की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के मामले में ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस चौकी का घेराव किया। भारी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पर घंटों डटे रहे। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


कस्बे के स्वामी गोविंदपुरी मठ की सैकड़ों बीघा जमीन समेत चल अचल संपत्ति है। इसकी देखभाल बतौर संरक्षक स्वामी उमरचेतन कर रहे हैं। उमरचेतन का कहना है कि आश्रम के समीप स्वामी गोविंदपुरी के गांव के ही एक शिष्य रहते हैं। उनका मठ की जमीन से ही जुड़ा घर और खेत हैं। आरोप है कि मठ की जमीन और संपत्ति पर स्वामी जी के न रहने के बाद से ही उसकी नियत खराब है।

एक पखवारे पहले जमीन की ओर दरवाजा बनाया था। इसके बाद पिलर खड़े करा निर्माण चालू किया था। विरोध करने पर काम बंद किया और दो दिन का वक्त निर्माण ढहाने के लिए मांगा था। गुपचुप तरीके से करीब दस बीघे जमीन भी घेर ली है। इसके  विरोध में पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह के साथ सुबह साढ़े नौ बजे आधा सैकड़ा ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंचे। ग्रामीणों ने कब्जा हटाने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत नहीं हुए। एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव और सीओ जाफरगंज मदन सिंह शाह पुलिस चौकी पहुंचे। ललौली और गाजीपुर थाने की पुलिस आरोपी को खोजने पहुंची, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं मिला। एसडीएम ने कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया।

लेखपालों की हड़ताल का वास्ता देकर दो दिन बाद जमीन की नाप कराने की बात कही। जमीन से कब्जा हटवाने और आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिया। करीब शाम के पांच बजे अधिकारियों के आश्वासन पर चौकी छोड़ने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें