फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन दिन से सदर अस्पताल में भर्ती एक महिला की गुरूवार सुबह मौत हो गई। इस मामले में महिला के पुत्र ने सौतेली बहन व बहनोई पर मां को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। अस्पताल की सूचना पर गाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के फुलवामऊ गांव की रहने वाली सुखदेई (55) को तीन दिन पहले सदर अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया था। उन्हें इंफेक्शन की समस्या बताई जा रही थी, उनका इलाज चल रहा था और गुरूवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद उनके पुत्र भानू ने बताया कि मां को साजिश के तहत मारा गया है। इसके पीछे सौतेली बहन व उसके पति का हाथ है।
भानू ने आरोप लगाया कि अस्पताल द्वारा गाजीपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और भानू की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गाजीपुर अर्जुन सिंह ने बताया कि भानू ने परिजनों पर ही आरोप लगाए हैं और इसीलिए शव के पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस उसी के अनुसार कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें